हरियाणा 13 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलचल उससे पहले ही तेज हो चुकी है। सरकार जहां अपने दूसरे वार्षिक बजट को अंतिम रूप देने में जुटी है, वहीं विपक्ष भी सत्र में सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे ‘रणनीति बनाम जवाबी रणनीति’ का सत्र माना जा रहा है।
सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी 19 फरवरी को प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिलेगी। विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी, जिसमें सत्र की अवधि और कार्ययोजना तय की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री अनिल विज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।इसी दिन मुख्यमंत्री अपने आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक करेंगे। बैठक के बाद ‘डिनर डिप्लोमेसी’ के जरिए विधायकों के साथ तालमेल और रणनीति को मजबूत किया जाएगा। सरकार को समर्थन दे रहे तीनों निर्दलीय विधायक—सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून को भी आमंत्रित किया गया है।दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी 19 फरवरी को हुड्डा की अध्यक्षता में होगी, जिसमें सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों और सरकार के खिलाफ रणनीति पर चर्चा होगी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बजट सत्र पूरी तरह फिल्म ‘शैतान’ जैसी रणनीतिक लड़ाई में बदल सकता है, जहां हर दल अपनी चाल चलने में जुटा रहेगा। अब देखना होगा कि सदन में किसकी रणनीति भारी पड़ती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आज से शुरू हुआ पंचकूला गोल्फ लीग का दूसरा संस्करण, 256 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला गोल्फ क्लब,…
Share to :

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, गुरुग्राम में सीजन का सबसे निचला तापमान 0.6°C दर्ज

गुरुग्राम 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) गुरुग्राम उत्तर भारत के कई हिस्सों…
Share to :

हरियाणा में CLU प्रक्रिया हुई सरल, RMC और हॉट मिक्स प्लांट की मंजूरी अब DC देंगे

चंडीगढ़ 29 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू)…
Share to :

हरियाणा में निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वार्ता विफल 30 हजार कर्मचारी उतरे आंदोलन पर

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 हरियाणा में शहरी स्थानीय निकाय विभाग और…
Share to :