दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में चोरी का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। तारा सिंह एवेन्यू स्थित एक बंद कोठी में चोर न सिर्फ घुसे, बल्कि वहां करीब दो दिन तक आराम से रहे। इस दौरान उन्होंने घर में ही चिकन बनाकर खाया, चाय बनाई और पी, यहां तक कि इस्तेमाल किए गए बर्तन भी धोकर रख दिए।चोरों ने जाते-जाते घर से करीब 10 हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर, बाथरूम के नल और बिजली का सामान चोरी कर लिया। घर के अंदर चिकन के पैकेट और सिंक में चायपत्ती भी मिली, जिससे उनके ठहरने की पुष्टि हुई।सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर में दाखिल होते देखा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पिछले डेढ़ महीने से खरड़ में रह रहा था। पड़ोसियों की सूचना पर जब परिवार 4 अप्रैल को वापस लौटा, तब इस वारदात का खुलासा हुआ।परिवार के अनुसार, चोरों ने घर का कोना-कोना खंगालते हुए अलमारियों के ताले तोड़ दिए। वे अपने साथ हथौड़े और पेचकस जैसे औजार भी लाए थे, जिन्हें वारदात के बाद घर में ही छोड़ गए। पड़ोसियों का कहना है कि चोर उनके घर में भी घुसे थे और एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026