पंजाब 18 फरवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) पंजाब के जीरकपुर। पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब ने मंगलवार को केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व सीएचबी बिजली कर्मचारियों के सर्कल सचिव एकम सिद्धू और टीएसयू संगठन के प्रवक्ता राजिंदर कुमार ने किया।यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित चार नए लेबर कानून मजदूर वर्ग के हितों के खिलाफ हैं और इनका सीधा लाभ बड़े कॉर्पोरेट घरानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि ये कानून लागू किए गए तो मजदूरों को 8 घंटे की जगह 12 घंटे तक काम करना पड़ सकता है। इससे तीन शिफ्टों की बजाय दो शिफ्टों में काम होने की संभावना है, जिससे कई कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं।उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक काम कराने के बावजूद कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा।प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने राज्य सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता द्वारा सरकारी संस्थानों को दान में दी गई जमीनों को बेच रही है, जो बेहद निंदनीय है। साथ ही सरकारें सरकारी संस्थानों, खेती और किसानों की जमीनों को भी बेचने पर उतारू हैं।यूनियन ने चेतावनी दी कि जब तक मजदूर विरोधी फैसले वापस नहीं लिए जाते, संघर्ष लगातार जारी रहेगा।यूनियन नेताओं ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को पूरे पंजाब में किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठन भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी के दफ्तरों, विधायकों के कार्यालयों और आवासों के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर अमनिंदर सिंह (डिवीजन प्रधान), रोहित शर्मा, सुखविंदर सुखी, गुरतेज सिंह, गुरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :