पंजाब 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) राजपुरा के पुराना राजपुरा इलाके के गुजरानवाला मोहल्ला में रहने वाला सात साल का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह मामला अपहरण का निकला। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
लापता बच्चे की पहचान अभि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे अभि घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक गायब हो गया। जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पहले आसपास तलाश की। मोहल्ले में खोजबीन और रिश्तेदारों के यहां पता करने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चौंकाने वाली बात सामने आई, जिसमें अभि को उसी मोहल्ले में रहने वाली ललिता नाम की महिला अपने साथ ले जाते हुए देखा गया। सीसीटीवी में साफ नजर आया कि महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जा रही है।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला ललिता के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना सिटी प्रमुख गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं।पुलिस द्वारा बनूड़, राजपुरा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी निगरानी के जरिए महिला की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास भी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इसी बीच जानकारी मिली है कि बच्चा खन्ना से बरामद हो गया है। बताया जा रहा है कि राजपुरा से पुलिस की टीम इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की अगुवाई में खन्ना रवाना हो चुकी है, ताकि बच्चे को सुरक्षित वापस लाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :