पंजाब 25 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Harmandeep Singh Hans तथा पुलिस कप्तान ट्रैफिक Navneet Singh Mahal के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत डीएसपी ट्रैफिक कर्नैल सिंह के नेतृत्व में 25 फरवरी को जिले के अलग-अलग इलाकों में स्कूल बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों, फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच की गई।जांच के दौरान जिन स्कूल बसों में कमियां पाई गईं, उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल बस चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।चेकिंग के दौरान ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में बस न चलाएं। साथ ही, डीएसपी ट्रैफिक ने स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक किया कि यदि कोई ड्राइवर बस को ओवरस्पीड या गलत दिशा में चलाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल या वरिष्ठ अध्यापकों को दें, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और बच्चों की यात्रा सुरक्षित हो सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :