चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। सेक्टर-56 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर समाज कल्याण विभाग एवं महिला एवं बाल विकास, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शहरवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लाभार्थियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कर उन्हें सुविधाओं से जोड़ना था।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए अपना पंजीकरण कराया। भाजपा युवा मोर्चा की महामंत्री प्रिया पासवान ने बताया कि कई जरूरतमंद नागरिक लंबे समय से इन सुविधाओं से वंचित थे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर लगाकर पार्टी उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में उन्हें अत्यंत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।इस अवसर पर जिला प्रधान रेखा सूद, मंडल सचिव किरणवती, उपाध्यक्ष सुनीता रानी, बूथ इंचार्ज सुधेश कौर, संयोजक सोनिया दुग्गल तथा मंडल सचिव रमाश्रया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका
You May Also Like
चंडीगढ़ में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, हल्लोमाजरा में कबाड़ियों के ढांचे ध्वस्त
- Vishal
- April 16, 2026
ट्राई-सिटी में पहली बार स्कूल परिसर में ड्रोन शो, सेंट पीटर्स स्कूल में AI-रोबोटिक्स लैब की भी शुरुआत
- Vishal
- March 24, 2026
चंडीगढ़ के लिए वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, दादूमाजरा डंप साइट के निस्तारण को मिलेगी रफ्तार
- Vishal
- February 16, 2026
मोहाली से सटे सेक्टरों में CCTV का जाल सांसद मनीष तिवारी ने किया शुभारंभ, अपराध पर लगेगी लगाम
- Vishal
- April 21, 2026