चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब में सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अब आयुष्मान भारत योजना के तहत ABHA (आभा) ऐप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना ABHA रजिस्ट्रेशन के अस्पताल में पर्ची बनवाने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में लोगों को तेजी से ABHA ऐप से जोड़ा जा रहा है। सिविल अस्पताल डेराबस्सी के एसएमओ डॉ. धर्मिंदर सिंह ने बताया कि इलाज से पहले मरीज का ABHA ऐप पर पंजीकरण आवश्यक है। यह प्रक्रिया लगभग पांच मिनट में पूरी हो जाती है।एक घंटा पहले बुक कर सकेंगे टोकनडॉ. धर्मिंदर सिंह ने बताया कि मरीज ABHA ऐप के माध्यम से अस्पताल जाने से करीब एक घंटा पहले घर बैठे ही टोकन बुक कर सकते हैं। इससे अस्पताल में लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मरीजों का समय बचेगा।डिजिटल रहेगा इलाज का पूरा रिकॉर्डABHA ऐप के जरिए मरीजों के सभी रोगों और इलाज से जुड़े रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे। इससे मरीजों को फाइलें या कागजात संभालकर रखने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।देशभर में मिलेगा इलाज का लाभ
एसएमओ ने बताया कि ABHA ऐप के माध्यम से देश के किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज संभव है। डेराबस्सी क्षेत्र में अब तक करीब 25 प्रतिशत लोग ABHA ऐप पर पंजीकरण करा चुके हैं। शेष लोगों से भी अपील की गई है कि वे समय रहते ऐप से जुड़ जाएं, ताकि भविष्य में इलाज के दौरान किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ के 5 बड़े लंबित मुद्दों पर फैसला जल्द, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक

चंडीगढ़ 13 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ से जुड़े नागरिक और प्रशासनिक मामलों…
Share to :

नेत्र संस्थान जीईआई में ‘नज़र-ए-मुशायरा’ साहित्य और संवेदना का यादगार संगम

चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में पंजाबी साहित्य सभा मोहाली…
Share to :

घने कोहरे ने बिगाड़ी हवाई यात्रा 5 घंटे आसमान में भटकने के बाद मुंबई लौटी चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट

चंडीगढ़ 14 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।मुंबई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की…
Share to :

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेटर का बड़ा ऐलान CRAWFED के साथ हर महीने होगी समीक्षा बैठक, पहली डायरेक्टरी लॉन्च

दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया ने…
Share to :