मोहाली 12 जनवरी (जगदीश कुमार)मोहाली गांव दाऊ स्थित गुरुद्वारा साहिब में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लगने वाले वार्षिक मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सेवादार परमिंदर सिंह बंगा, नरेश कुमार, सरपंच गुरनाम सिंह, रणवीर सिंह उर्फ गुलजार बिल्लू और पंच साहिल मौजूद रहे।प्रेस को संबोधित करते हुए नरेश कुमार ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति का मेला पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले के दौरान कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध पहलवान कंवलजीत सिंह डूमशेड़ी अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करेंगे।कार्यक्रम में बाबा जी का गुणगान गायक शमशेर समू द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।नरेश कुमार ने शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा जी के दरबार में माथा टेकें और अपनी मनोकामनाएं पूरी करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, मंत्रियों-नेताओं से संबंधों का दावा

पंजाब 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मोहाली में हरियाणा सचिवालय में सरकारी नौकरी…
Share to :

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की 13वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
Share to :

वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर अस्पताल से लौट रही विदेशी महिला की मौत

पंजाब 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जीरकपुर के…
Share to :

चंडीगढ़ एयरपोर्ट भ्रष्टाचार मामला CBI जांच शुरू, ऑडियो क्लिप्स बने अहम सबूत

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े भ्रष्टाचार, रंगदारी…
Share to :