दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026. श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में पंजाब के करीब 4,500 स्कूलों के 5,52,677 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मई से अक्टूबर 2026 तक आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और समानता, सामाजिक सद्भावना तथा सामाजिक न्याय के संदेश से जोड़ना है।

मंत्री ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को समझने का अवसर मिल रहा है। इसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, लेख रचना, भाषण और विचार-चर्चा जैसी गतिविधियां करवाई जा रही हैं।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समानता, मानवीय गरिमा, आपसी भाईचारे और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी इस पहल की व्यापक पहुंच को दर्शाती है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और विचारों को व्यक्त करने का अवसर मिलने के साथ पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।

मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि इनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और गुरु जी की शिक्षाओं का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों से इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :