पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अजीत संस्थान के वरिष्ठ एंकर और पत्रकार एस. दविंदर सिंह का बीती रात रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार सहित पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है।घटना की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव से परिवार के सदस्य मोहाली के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करवाई जा रही है।एस. दविंदर सिंह लंबे समय तक अजीत संस्थान से जुड़े रहे और मोहाली व चंडीगढ़ से एंकर के रूप में सेवाएं निभाते रहे। वे अपनी बेहतरीन वाणी, फील्ड रिपोर्टिंग और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे।उनके अचानक निधन से न केवल परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है, बल्कि पत्रकार समुदाय ने भी एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार को खो दिया है। अजीत प्रबंधन, सहकर्मियों और पत्रकार संगठनों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।इस मौके पर कपीिल वधवा, प्रो. अवतार सिंह, विक्रमजीत सिंह मान, केवल सिंह राणा, संदीप सिंह कंबोज, मोहित आहूजा, जस्सी, अमरीक सिंह सैनी सहित अनेक लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली-लुधियाना हाईवे पर खौफनाक वारदात लूट का विरोध करने पर युवक को फ्लाईओवर से नीचे फेंका

पंजाब 15 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मोहाली-लुधियाना हाईवे पर गुरुवार…
Share to :

जीरकपुर में एनके शर्मा रोड बनी मुसीबत की सड़क, तीन महीने बाद भी अधूरा इंटरलॉक टाइल्स कार्य, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

पंजाब 24 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के जीरकपुर में पूर्व विधायक…
Share to :

लोहड़ी पर खुशियों की सौगात वार्ड नंबर 45 की उधम सिंह कॉलोनी में बच्चों के साथ समाजसेवियों ने मनाया पर्व

मोहाली में 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 मोहाली बनेगा ‘सिलिकॉन वैली’, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया ऐलान

पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :