पंजाब 13 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। हाईकोर्ट के आदेशों के तहत गमाडा और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे एंटी-एनक्रोचमेंट अभियान पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वीरवार को अभियान फेज-10 तक पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रभावशाली संस्थानों और बड़ी कंपनियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि आम लोगों के घरों के बाहर बने छोटे निर्माणों को बेरहमी से तोड़ा जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक प्रसिद्ध वीजा कंपनी के शोरूम के पीछे किए गए बड़े कब्जे को नोटिस दिए जाने के बावजूद अब तक नहीं हटाया गया। एक माह बीत जाने के बाद भी उस कब्जे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि सिफारिश के चलते उसे बचाया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर नगर निगम और गमाडा की टीमों ने आम नागरिकों के घरों के बाहर बनी टॉ-वॉल और फर्श तक उखाड़ दिए। मानव मंगल स्कूल के पास मंदिर के नजदीक जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्थानीय पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी, निवासी तिलक राज सहित कई लोगों ने टीम को घेरकर सवाल उठाए और कहा कि बड़े लोगों को क्यों छोड़ा जा रहा है और केवल गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं।
फेज-10 के निवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बड़े कब्जों पर समान रूप से कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अपने क्षेत्र में अभियान नहीं चलने देंगे। विरोध के चलते गमाडा और नगर निगम की टीमों को कार्रवाई रोककर वापस लौटना पड़ा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एयर फोर्स स्टेशन के 1000 मीटर दायरे में मांसाहारी दुकानों पर प्रतिबंध, कचरा फेंकने पर भी रोक

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ज़िला मजिस्ट्रेट साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :

अवैध शराब पर शिकंजा आबकारी विभाग की और से मोहाली और खरड़ के ढाबों पर बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर जांच

मोहाली 6 जनवरी(जगदीश कुमार) खरड़ अवैध शराब की बिक्री और परोसने पर…
Share to :

ज़ीरकपुर में नकली पनीर-घी का बड़ा खेल बेनकाब, भबात में पुलिस-हेल्थ विभाग की संयुक्त रेड

ज़ीरकपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब के ज़ीरकपुर इलाके में लोगों की सेहत…
Share to :

पंजाब में हर जिले में बनेगी 15 सदस्यीय मानवाधिकार कोर ग्रुप, पीएसएचआरसी ने लॉन्च की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन

पंजाब 2 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पटियाला। Punjab State Human…
Share to :