पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत गांव शामपुर में किसानों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा के मार्गदर्शन में ब्लॉक खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. शुभकरण सिंह की अगुवाई में आयोजित हुआ। शिविर का संचालन डॉ. सुच्चा सिंह (खेतीबाड़ी विस्तार अधिकारी) और श्रीमती दिव्या (खेतीबाड़ी उप निरीक्षक) द्वारा किया गया।इस अवसर पर खेतीबाड़ी विकास अधिकारी डॉ. जसप्रीत सिंह ने किसानों से अपील की कि वे रबी फसलों जैसे गेहूं, गन्ना और सरसों के अवशेषों को खेतों में ही मिलाएं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़े और उत्पादन में सुधार हो। उन्होंने चेतावनी दी कि गेहूं के अवशेष जलाने पर इस बार सैटेलाइट के माध्यम से निगरानी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डॉ. सुच्चा सिंह ने फसलों के वैज्ञानिक भंडारण और मंडीकरण संबंधी जानकारी दी, जबकि ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह ने आत्मा योजना के तहत चल रही गतिविधियों, महिला किसानों की प्रशिक्षण योजनाओं और सहायक व्यवसायों के बारे में जानकारी दी।श्रीमती दिव्या ने बताया कि सभी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार कार्ड, फर्द और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ किसान आईडी अवश्य बनवाएं, अन्यथा वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।इस दौरान कॉमन सर्विस सेंटर मजात के श्री जगजीत सिंह द्वारा मौके पर ही किसान आईडी बनाई गई। शिविर में सरपंच शिवराम गीर, लंबरदार जसविंदर सिंह, प्रगतिशील किसान उमराव सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पहली बार मोहाली की 83 किमी सड़कों के रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनियों को, ₹10 करोड़ प्रति किमी खर्च

चंडीगढ़, 18 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ पंजाब सरकार और ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…
Share to :

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया

पंजाब 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब टी.बी. मुक्त भारत अभियान के…
Share to :

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम 2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )पंजाब में बम धमाकों की एक बड़ी…
Share to :

कनाडा की नई इमिग्रेशन राहत योजना एक्सपायर वीजा वालों को बड़ा मौका, हजारों पंजाबी युवाओं को राहत

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 कनाडा सरकार की नई इमिग्रेशन राहत योजना…
Share to :
You May Also Like

चंडीगढ़ में साल के 15 तय अवसरों पर रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर की अनुमति

पंजाब 14 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिले के थाना फूल के अधीन…
Share to :

मंडला में नर्मदा तट पर गर्म पानी कुंड का आस्था विज्ञान और स्वास्थ्य का अनोखा संगम

मंडला | 25 दिसंबर ( जगदीश कुमार की रिपोर्ट)मध्यप्रदेश के मंडला जिले…
Share to :

बीबी दलेर कौर के समागम विवाद ने पकड़ा तूल, निहंगों के विरोध पर प्रभलीन कौर समर्थन में उतरीं

जालंधर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब में महिला सिख धर्म प्रचारक बीबी दलेर…
Share to :

हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई। युवाओं व बच्चों ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ लोहड़ी पर्व को लेकर शहर और…
Share to :