दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पटियाला में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को रेप केस में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने उन्हें करीब 5 दिन पहले गिरफ्तार किया था। वह पिछले 6 महीने से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।जानकारी के मुताबिक, केस दर्ज होने के बाद पठानमाजरा हरियाणा के करनाल में पुलिस के घेरे में आए थे, लेकिन वहां से फरार हो गए और बाद में ऑस्ट्रेलिया चले गए। करीब 9 दिन पहले भारत लौटने पर पुलिस को उनके मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश के शिवपुरी में ग्वालियर बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
यह मामला 1 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था, जिसमें एक महिला ने विधायक पर रेप, धोखाधड़ी और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी मुलाकात 2013-14 में फेसबुक के जरिए हुई थी। विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी का प्रस्ताव दिया और 14 अगस्त 2021 को लुधियाना के जगराओं स्थित एक गुरुद्वारे में आनंद कारज किया।महिला के अनुसार, शादी के बाद वह विधायक के साथ पत्नी के रूप में रही, लेकिन बाद में चुनावी हलफनामे से खुलासा हुआ कि उनका तलाक नहीं हुआ था। इसके बाद उसने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखे से शादी कर शारीरिक शोषण और रेप किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फसलों के अवशेष खेतों में मिलाने की अपील, पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत…
Share to :

जिला कोर्ट परिसर एस.ए.एस. नगर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार…
Share to :

क्यारी और रेलिंग को लेकर बनेगी नई नीति, अतिक्रमण रोकने को निगम और गमाडा की साझा पहल

मोहाली 10 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या से निपटने…
Share to :