दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्बू गाबा और उस्मान के रूप में हुई है।दोनों को शनिवार को गांव शेरवानी कोट से गिरफ्तार किया गया, जहां वे पिछले करीब 5 साल से किराए पर रहकर मजदूरी कर रहे थे। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों करीब 15 साल से जिले के अलग-अलग गांवों में रह रहे थे और खुद को जम्मू-कश्मीर का निवासी बताते थे।इस मामले का खुलासा “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत पकड़े गए एक नशा तस्कर से पूछताछ के दौरान हुआ। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान की और तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।मलेरकोटला पुलिस की CIA टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर गांव में छापा मारा और दोनों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।गांव के सरपंच सिमरनजीत सिंह के अनुसार, दोनों मजदूरी करते थे और गांव में सामान्य जीवन जी रहे थे, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ।गौरतलब है कि इससे पहले 11 मई 2025 को भी मलेरकोटला में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बाप-बेटी को गिरफ्तार किया गया था, जो सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करते थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिवरात्रि पर हुए गुरसेवक सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मोहाली के थाना फेज-11…
Share to :

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल! युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

पंजाब 18 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक…
Share to :

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई मोहाली में हत्या का मामला 12 घंटे में सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार

पंजाब 3 मार्च 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली के फेज-1…
Share to :

मोहाली में महिला सफाई कर्मचारी से झपटमारी, सोने की बालियां लेकर बाइक सवार फरार

पंजाब 20 जनवरी ( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली। थाना फेज-8 क्षेत्र के…
Share to :