दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 को एक व्यक्ति की शिकायत पर चोरी हुए रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल के मामले में जांच शुरू की गई। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अन्य साथियों का भी खुलासा हुआ, जिनसे और वाहन बरामद किए गए।इसी तरह, 13 मार्च को चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 4 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए। वहीं, 26 मार्च को घर से चोरी हुए इन्वर्टर बैटरी के मामले में भी आरोपी को पकड़कर सामान बरामद किया गया। 28 मार्च को स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने विभिन्न मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से कुल 18 मोटरसाइकिल, 3 एक्टिवा, 2 साइकिल, एक तेजधार हथियार (कापा) और एक नकली पिस्तौल बरामद की है। जांच के दौरान कुछ आरोपियों का डोप टेस्ट भी कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई।
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इलाके में बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए की गई है। साथ ही, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में 12 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत डॉक्टर के घर ग्रिल से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 खरड़ मोहाली के सन्नी एनक्लेव इलाके में…
Share to :

लुधियाना इंडस्ट्री का LPG संकट पर ‘देसी जुगाड़’ एग्रो वेस्ट से चल रही फैक्ट्रियां, लागत आधी

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल…
Share to :

राजपुरा में 7 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में पड़ोसन दिखी बच्चा खन्ना से बरामद

पंजाब 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) राजपुरा के पुराना राजपुरा…
Share to :

मोहाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 2 होटल और एक स्पा सेंटर सील, 11 युवतियां रेस्क्यू, 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार) बुधवार पंजाब के मोहाली जिले में पुलिस…
Share to :