दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में नशे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस, IPS के दिशा-निर्देशों के अनुसार और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में थाना बलौंगी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह (जिला फतेहगढ़ साहिब), अमनप्रीत सिंह (मोहाली), हरमनप्रीत सिंह (रूपनगर) और हरजोत सिंह (बलौंगी) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों का डोप टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मनदीप सिंह ने खुलासा किया कि वह मोरिंडा से हेरोइन लाकर बेचता था और अपने साथियों को भी नशा करवाता था। उसकी निशानदेही पर TDI इलाके से 11.10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।पुलिस ने मनदीप सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने संभाला एस.ए.एस. नगर के मुख्य कृषि अधिकारी का कार्यभार

पंजाब 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार के कृषि एवं…
Share to :

पंजाब सांसद मलविंदर सिंह कांग ने खरड़ शहर की नागरिक समस्याओं की समीक्षा की, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

पंजाब 27 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से…
Share to :

पंजाब में खिलाड़ियों को बड़ी राहत 75% स्पोर्ट्स वेटेज और 3% आरक्षण लागू

पंजाब 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों के लिए…
Share to :

अनुशासनहीन कर्मचारियों पर सख्त रुख ड्यूटी से लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी सरकार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़ 2 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने…
Share to :