दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 फिरोजपुर के सिटी थाने में एक आरोपी को छोड़ने को लेकर ASI और SHO के बीच तीखी बहस हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों अधिकारियों के बीच कहासुनी साफ देखी जा सकती है।
ASI रमन के अनुसार, उन्होंने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर थाने लाया था। आरोप है कि SHO गुरमीत सिंह ने उन्हें आरोपी को छोड़ने के लिए कहा। जब ASI ने ऐसा करने से मना किया, तो SHO खुद उनके कमरे में आए और आरोपी को उनसे खींचकर ले गए।ASI ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान हुई खींचातानी में उनकी नेम प्लेट तक टूट गई और SHO ने कहा कि “मैं थाने का प्रभारी हूं, जो करना है मैं करूंगा।” उन्होंने यह मामला सीनियर अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया है और कहा कि उनके साथ लोगों के सामने गलत व्यवहार किया गया।वहीं, SHO गुरमीत सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि थाने में लगे CCTV कैमरों की जांच करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई गलती पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।फिलहाल, इस मामले को लेकर विभागीय जांच की संभावना जताई जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :