दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले जा रहे IPL मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने 220 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पावरप्ले में ही 105 रन जोड़कर मैच का रुख तय कर दिया। अभिषेक शर्मा ने वैशाक के एक ओवर में 4 छक्के जड़कर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया। दोनों बल्लेबाजों की तूफानी बल्लेबाजी के चलते SRH ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।हालांकि, नौवें ओवर में शशांक सिंह ने लगातार झटके देते हुए दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजकर पंजाब को वापसी दिलाई। वहीं, पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ईशान किशन को आउट कर इस सीजन का अपना पहला विकेट हासिल किया। विकेट लेने के बाद अर्शदीप थोड़े भावुक भी नजर आए।
निर्धारित 20 ओवरों में हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।मैच को देखने के लिए पंजाब के अलावा हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और विदेशों से भी बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान एंट्री के समय भीड़ भी देखने को मिली। अमृतसर से आए एक फैन ने पुलिस पर टिकट को लेकर विवाद का आरोप भी लगाया।दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में SRH का पलड़ा भारी रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर पाती है या नहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :