दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 मोहाली जीरकपुर के ढकोली स्थित सुषमा कैपिटल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक महिला की कार बेकाबू होकर लोअर ग्राउंड में बने शोरूम में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।जानकारी के अनुसार, ढकोली निवासी एक महिला अपनी कार लेकर कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर-2 से अंदर दाखिल हुई थी। उसने कार पार्किंग में खड़ी की, लेकिन कार गियर में ही रह गई और हैंडब्रेक भी ठीक से नहीं लगाया गया। कुछ देर बाद जब महिला वापस लौटी और कार स्टार्ट की, तो वाहन अचानक झटके के साथ आगे बढ़ गया और बेकाबू हो गया।देखते ही देखते कार तेज रफ्तार से लोअर ग्राउंड की ओर उतर गई और एक शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।राहत की बात यह रही कि घटना के समय बेसमेंट में कोई ग्राहक या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कार चला रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
बाद में हाइड्रा क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को शोरूम से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। कार मालिक ने नुकसान की भरपाई करने पर सहमति जताई, जिसके चलते इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एस ए एस नगर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण शुरू, अभिभावकों से बेटियों को टीका लगवाने की अपील

पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में बच्चेदानी…
Share to :

मोहाली में राणा बलाचौरिया मर्डर केस 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 8 शूटर नामजद; सुरक्षा व्यवस्था पर कोर्ट सख्त

पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने चर्चित कबड्डी…
Share to :

घर संभालने वाली महिलाएं अब देश भी चलाएं CM भगवंत मान, राजनीति में बढ़ी भागीदारी की अपील

पंजाब 18 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के। मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann…
Share to :

विधायक कुलवंत सिंह ने 40 लाख की लागत से बने ‘जल घर’ को जनता को किया समर्पित

पंजाब 29 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 29…
Share to :