दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब के फरीदकोट स्थित केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी अभियान के दौरान 14 मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। इस मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जेल के सहायक अधीक्षक गुरमेल सिंह के अनुसार, जेल अधीक्षक के निर्देशों पर समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार रात जेल कर्मचारियों की टीमों ने बैरकों और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 14 मोबाइल फोन बिना किसी दावेदार के मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।मोबाइल की होगी तकनीकी जांचमामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की तकनीकी जांच करवाई जाएगी। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इनका इस्तेमाल किन लोगों द्वारा किया जा रहा था।जांच के आधार पर संबंधित कैदियों या हवालातियों की पहचान कर उन्हें नामजद किया जाएगा और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।