दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 पंजाब में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल ने पठानकोट में जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढांगू रोड स्थित पावरकॉम कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के रोजाना घंटों बिजली काटी जा रही है, जिससे व्यापार, खेती और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि पठानकोट में प्रतिदिन 4-5 घंटे तक अघोषित कट लगाए जा रहे हैं।अकाली दल नेताओं ने सरकार के मुफ्त बिजली के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब लोगों को पर्याप्त बिजली मिल ही नहीं रही, तो ऐसे वादों का कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं।जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह कंवर मिंटू ने बताया कि जब बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जाती है, तो वे मैनपावर की कमी का हवाला देते हैं। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है।उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और पंजाब को खोखला कर दिया है। उनका दावा है कि कर्मचारी, व्यापारी, किसान, विद्यार्थी और गृहणियां हर वर्ग सरकार से नाराज है और अब लोगों को सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026