दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 हरियाणा सिविल सर्विसेज समेत 102 पदों के लिए रविवार को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के पहले सत्र का पेपर संपन्न हो गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, जिसमें सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीसेट (CSAT) के सवाल होंगे।पहले सत्र में हरियाणा के इतिहास, भूगोल और सामान्य अध्ययन पर विशेष फोकस देखने को मिला। अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा में हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियमों, 1857 की क्रांति में प्रदेश के योगदान, बांगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों, वर्ष 2006-07 के हरियाणा बजट में राजस्व संग्रह, प्रदेश में उद्योगों की स्थिति और मारकंडा नदी के अरुणा नाम से पहचाने जाने वाले स्थान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य से जुड़ा सवाल भी शामिल रहा, जिसमें अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान जल मार्ग की स्थिति के बारे में पूछा गया।परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों—फतेहाबाद के प्रवीण कुमार, गुरुग्राम के आफताब, नारनौल की पिंकी, कुरुक्षेत्र के हिमांशु और कैथल के अशोक कुमार—ने बताया कि पेपर सिलेबस आधारित था और भूगोल से जुड़े सवाल अधिक थे। साथ ही हरियाणा के अलावा गणित, विज्ञान सहित करीब 8 विषयों से प्रश्न पूछे गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, गुरुग्राम में सीजन का सबसे निचला तापमान 0.6°C दर्ज

गुरुग्राम 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) गुरुग्राम उत्तर भारत के कई हिस्सों…
Share to :

हरियाणा के 14,268 सरकारी स्कूलों में स्वच्छता पर सख्ती, आज राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक

दैनिक खबरनमा 29 अप्रैल 2026 हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के…
Share to :

हरियाणा में इलाज महंगा सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों पर बढ़ रहा खर्च का बोझ

दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 हरियाणा में बीमार पड़ना आम लोगों की…
Share to :

पंचकूला में ट्रेनी पटवारियों का हल्ला बोल स्टाइपेंड, मेडिकल सुविधा और नोटिफिकेशन को लेकर सरकार से जवाब मांग

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। अपनी लंबित मांगों…
Share to :