दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 वरिष्ठ वकील और पूर्व AAP नेता एच.एस. फुल्का बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।फुल्का ने अपने संबोधन में 1984 के सिख विरोधी दंगों का दर्द साझा करते हुए बताया कि 2 नवंबर 1984 को उनके घर पर हमला हुआ था, लेकिन एक हिंदू परिवार ने उनकी और उनकी गर्भवती पत्नी की जान बचाई। उन्होंने दावा किया कि 1984 का नरसंहार इंदिरा गांधी द्वारा योजनाबद्ध था और यह ‘हिंदू बनाम सिख’ नहीं बल्कि ‘कांग्रेस बनाम सिख’ था।
उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर भी निशाना साधते हुए पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। फुल्का ने यह भी कहा कि 2003 से 2013 तक उन्होंने भाजपा की लीगल टीम का नेतृत्व बिना किसी फीस के किया और 2014 में AAP में जाना उनकी गलती थी।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फुल्का को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी, लेकिन तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि का बीच में पद छोड़ना ठीक नहीं है और ऐसे नेताओं को दोबारा जीतते उन्होंने कम ही देखा है।इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :