दैनिक खबरनामा | 12 अगस्त | हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 90 वर्षीय मूक-बधिर नानी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। गंभीर हालत में जिंदगी के लिए 26 दिनों तक संघर्ष करने के बाद बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी इलाके में एक अन्य मामले में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के पति पर पहले से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप है।

16 जुलाई की रात हुई वारदात

मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। 16 जुलाई की रात 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर में सो रही थीं। आरोप है कि रात करीब 12 बजे उनका 23 वर्षीय नाती शराब के नशे में घर पहुंचा और परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के दौरान नानी के कमरे में चला गया।

आरोप है कि युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में कमरे में पड़ी मिलीं।

नातिन ने आरोपी को कमरे से निकलते देखा

करीब रात एक बजे पीड़िता की नातिन की नींद खुली। उसने आरोपी को नानी के कमरे से बाहर आते देखा। संदेह होने पर वह कमरे में पहुंची तो बुजुर्ग महिला गंभीर हालत में मिलीं।

शोर सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। बताया गया कि आरोपी मौके से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद बुजुर्ग महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

शिकायत के बाद आरोपी जेल भेजा गया

पीड़िता के पोते की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाती के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लगातार 26 दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद सोमवार देर शाम बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :