दैनिक खबरनामा 26 अप्रैल 2026 पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने AAP पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया कि पार्टी के कई विधायक जल्द ही पाला बदल सकते हैं।बाजवा ने कहा कि AAP के 10 में से 7 सांसद पहले ही भाजपा में जा चुके हैं और अब 65-66 विधायक भी जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “महाराष्ट्र वाला जहाज” मोहाली में उतरने वाला है, जिसमें सबसे पहले सवार भगवंत मान होंगे। उन्होंने मान की तुलना एकनाथ शिंदे से करते हुए संकेत दिया कि पार्टी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है।
पैसे देकर सांसद बनने का आरोपबाजवा ने आरोप लगाया कि AAP के कुछ नेता पैसे के दम पर सांसद बने और अब बड़े “खरीदार” मिलने पर पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने इसे शेयर बाजार से जोड़ते हुए कहा कि सस्ते में खरीदे गए “शेयर” अब महंगे में बेचे जा रहे हैं।
विधायकों को लेकर जताई आशंका कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान विधायकों को लेकर राष्ट्रपति से मिलने के बहाने कहीं और छोड़ सकते हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जो जाना चाहता है, वह अपनी व्यवस्था कर ले, बाकी लोग “परमात्मा के सहारे चलेंगे।इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल और तेज होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर-पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त 7,000 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 जीरकपुर-पंचकूला बाईपास परियोजना को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

मोहाली में 55 लाख की लागत से नए कक्षा कक्षों का उद्घाटन, विधायक कुलवंत सिंह बोले—विकास से बौखलाया विपक्ष

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, मोहाली के विधायक…
Share to :

जालंधर बस स्टैंड के पास संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, निहंग सिंह ने पकड़ी देह व्यापार में लिप्त युवतियां

पंजाब 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Jalandhar में बस स्टैंड…
Share to :

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार 180 करोड़ की हेरोइन बरामद, 2 तस्कर हथियारों समेत गिरफ्तार

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के…
Share to :