दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब सरकार ने जेल सुधार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पटियाला जेल में ‘आम आदमी क्लिनिक’ और लाइब्रेरी की शुरुआत की है। जेल मंत्री रवजोत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस पहल का उद्देश्य कैदियों को बेहतर सुविधाएं देना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। आने वाले समय में राज्य की अन्य जेलों में भी ऐसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।सरकार ने विचाराधीन कैदियों के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अपराधों को ‘मेजर’ और ‘माइनर’ श्रेणियों में बांटा गया है। इसका मकसद छोटे अपराधों में बंद कैदियों को पेशेवर अपराधियों के प्रभाव से बचाना और जेल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है।जेल सुधार के तहत कैदियों को कानूनी सहायता देने के लिए लीगल एड सिस्टम लागू किया गया है, जिससे वे अपने परिवार से संपर्क बनाए रख सकें। साथ ही, विदेशी कैदियों को भी भारतीय कैदियों के समान अधिकार और सुविधाएं प्रदान करने की बात कही गई है।मंत्री ने बताया कि सरकार एक नया बिल लेकर आई है, जिसका उद्देश्य हिरासत में रहने वाले लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करना है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जेल विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य जेलों को सिर्फ सजा का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र बनाना

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :