दैनिक खबरनामा 2 मई 2026 पंजाब में इन दिनों राजनीति और उद्योग जगत दोनों में हलचल तेज हो गई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) द्वारा उद्योगपति राजिंदर गुप्ता की कंपनी पर की गई कार्रवाई और आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक पर दर्ज मामलों ने माहौल गरमा दिया है।दो दिन पहले PPCB ने बरनाला के गांव धौला स्थित ट्राईडेंट ग्रुप की यूनिट पर छापा मारा था। इस कार्रवाई के बाद ट्राईडेंट ग्रुप ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। कंपनी का कहना है कि गुप्ता के राजनीतिक पाला बदलने के तुरंत बाद यह कदम उठाया गया। मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही PPCB ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि 4 मई तक कंपनी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।वहीं दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ पंजाब के विभिन्न जिलों में दो मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं। पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है, हालांकि सूत्रों के अनुसार वे अपने घर से निकल चुके हैं।गौरतलब है कि 25 अप्रैल को संदीप पाठक ने कई नेताओं के साथ भाजपा का दामन थामा था। अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले पाठक को पार्टी का रणनीतिकार भी कहा जाता था और उन्होंने पंजाब चुनाव में अहम भूमिका निभाई

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :