पंजाब 28 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मोहाली। पंजाब सरकार ने बदलते मौसम और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में अहम बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह नया शेड्यूल 1 मार्च से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। फैसले के तहत प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूल निर्धारित समय के अनुसार संचालित किए जाएंगे।नई समय-सारिणी के मुताबिक प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक तय किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए गए हैं और समय की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार का कहना है कि तापमान में हो रहे बदलाव और छात्रों की पढ़ाई पर सकारात्मक असर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अभिभावकों को भी नए समय की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था फिलहाल 31 मार्च तक लागू रहेगी, जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026