दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 मोहाली इमिग्रेशन के नाम पर ठगी के मामलों में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मोहाली के एक परिवार से लुधियाना की एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक ने अर्मेनिया भेजने का झांसा देकर करीब 9.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने फर्जी ई-वीजा और टिकट बुकिंग दिखाकर उनसे पैसे लिए और बाद में पैसे मांगने पर धमकियां देने लगा।पीड़ित इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे परमीत को विदेश भेजने के लिए लुधियाना स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी के संचालक हरपाल सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह एक महीने के भीतर वीजा लगवा देगा। शुरुआत में प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 50 हजार रुपये लिए गए।
कुछ समय बाद आरोपी ने अर्मेनिया का ई-वीजा दिखाया, लेकिन पूरे दस्तावेज देने से बचता रहा। इसके बाद उसने अलग-अलग बहानों से और पैसे मांगने शुरू कर दिए। 4 अगस्त 2025 को एक लाख रुपये बैंक ट्रांसफर करवाए गए, जबकि दो दिन बाद आरोपी खुद मोहाली आकर डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर गया।परिवार को जब ठगी का शक हुआ तो उन्होंने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने अतिरिक्त डिप्टी डायरेक्टर, एनआरआई विंग, पंजाब को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ एनआरआई थाने में केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने आरोपी पर आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :