दैनिक ख़बरनामा 26 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, पंजाब सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने गन्ना किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गन्ना आयुक्त डॉ. अमरीक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गन्ना खेती में उपयोग होने वाली विभिन्न कृषि मशीनरी पर सब्सिडी देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।किसान 15 agrimachinerypb.com पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती में मजदूरों की कमी के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए खेती का मशीनीकरण बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मशीनरी (SMAM) और फसली विविधता योजना के तहत सब्सिडी पर मशीनरी उपलब्ध करवाई जा रही है।इस योजना के तहत लगभग 2.5 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 40% सब्सिडी पर कई प्रकार की मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें रेज्ड बेड प्लांटर, पीटीओ संचालित वीडर, रोटावेटर, खाद फैलाने वाली मशीन, ट्रैक्टर संचालित बूम स्प्रेयर, गन्ने की जड़ प्रबंधन मशीन, इनफील्डर और मिनी ट्रैक्टर आदि शामिल हैं।गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ने की बुवाई से लेकर कटाई तक की पूरी प्रक्रिया के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। पहले से गन्ना हार्वेस्टर इस्तेमाल कर रहे किसान भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय से पहले ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब इस समय भीषण धुंध और शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने जहां जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया

मोहाली | 29 नवंबर | जगदीश कुमारपंजाब इस समय भीषण धुंध और…
Share to :

कणक के पराली अवशेष को आग न लगाने के लिए खरड़ ब्लॉक के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित

दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिले में पराली…
Share to :

मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर फोन हैक करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 18 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, थाना फेज-1 मोहाली…
Share to :

अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 5:30 बजे होगी शुरुआत

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर आयोजित होने…
Share to :