दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 मोहाली के जीरकपुर में एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कॉल करने वाले ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताते हुए कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी।बलटाना निवासी मनमोहन सिंह उर्फ सोनू (34) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पंजाबी में बात करते हुए उनसे 1 करोड़ रुपए की मांग की और धमकी दी।पीड़ित के अनुसार, 28 मार्च को दोबारा कॉल आई, जिसमें आरोपी ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का भाई बताया और कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या का जिक्र कर डराने की कोशिश की। आरोपी ने यह भी कहा कि कारोबारी का घर, दफ्तर और गाड़ियां उनकी निगरानी में हैं।पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।गौरतलब है कि डोनी बल का नाम बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जो पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। दिसंबर 2022 में मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी।
पंजाब में हाल के समय में रंगदारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे पहले कई बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों को भी गैंगस्टरों द्वारा धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल चुके हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :