दैनिक खबरनामा | संगरूर, 01 नवंबर 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में खेलों को सबसे मजबूत हथियार बना रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को खेलों, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाकर उन्हें नशे के जाल से बचाना और स्वस्थ, आत्मविश्वासी एवं नशामुक्त पंजाब का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बनने वाला हर खेल मैदान नशों की बुराई पर जोरदार प्रहार और युवाओं के सुरक्षित भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री आज 67.16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक खेल मैदान युवाओं को समर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के बराबर अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने से नहीं जीती जा सकती, बल्कि इसके लिए व्यापक सामाजिक आंदोलन की जरूरत है। इस लड़ाई में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार युवाओं की ऊर्जा को खेलों, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों की ओर मोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि वे पंजाब के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि हर गांव में अच्छी शिक्षा के लिए बेहतर स्कूल और खेलों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस मैदान होना चाहिए। हमारा उद्देश्य युवाओं के हाथों में नशे की जगह खेलों का सामान थमाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल सुविधाएं मिलने से बच्चे अपने गांव, प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 67.16 लाख रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक खेल मैदान में वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल मैदान, छह लेन वाला 400 मीटर का रनिंग ट्रैक, क्रिकेट पिच, चेन-लिंक फेंसिंग और चारदीवारी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। ये सुविधाएं उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए उम्मीद की नई किरण साबित होगा और उन्हें अपने खेल संबंधी सपनों को साकार करने का अवसर देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मैदान केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग के केंद्र भी होते हैं। यहां युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और आपसी सम्मान जैसे गुण विकसित होते हैं। सरकार का लक्ष्य केवल खेल मैदानों का निर्माण करना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, आत्मविश्वासी और नशामुक्त पीढ़ी तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि खेल युवाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनें। सरकार शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं अवसरों और सुविधाओं के अभाव में पीछे न रह जाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब का खेलों में गौरवशाली इतिहास रहा है और सरकार प्रदेश को देश के खेल क्षेत्र में फिर से अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक प्रतिभाशाली बच्चे को उसकी आर्थिक पृष्ठभूमि और क्षेत्र की परवाह किए बिना समान अवसर एवं गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों पर किया गया निवेश वास्तव में युवाओं के स्वास्थ्य, चरित्र और भविष्य में निवेश है। स्वस्थ शरीर और मजबूत दिमाग ही खुशहाल समाज की नींव होते हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवनिर्मित खेल मैदान खेल गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बनेंगे और अन्य युवाओं को भी खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, प्रगतिशील और नशामुक्त पंजाब के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार आवश्यक खेल एवं शैक्षणिक ढांचा उपलब्ध करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :